Cashkaro se Paise Kaise Kamaye: 2024

By BHEEM KUMAR

Published on:

Cashkaro se Paise Kaise Kamaye : कैशकरो {Cashkaro} एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है जिसमे आप ऑनलाइन घर बैठे शॉपिंग कर सकतें हैं। साथ मे यह ऐप अपने यूज़र्स को पैसे कमाने का मौका भी देती है जिसमें यूज़र्स ऑनलाइन शॉपिंग करके, Refer करके इत्यादि तरीकों से पैसे भी कमा सकतें हैं।

आज के दैनिक जीवन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका कारण यह है कि पसंदीदा चीजें घर बैठे ही कम दाम पर मिल जाती हैं। लेकिन, ऐसे कम लोग हैं जो प्रोडक्ट की खरीदारी करते समय कैशबैक पर ज्यादा ध्यान नहीं देते या उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती। 

अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो हम बता दें कि Cashkaro एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ से प्रोडक्ट खरीदकर अच्छा-खासा कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। 

इस आर्टिकल में हम Cashkaro ऐप क्या है, इससे कैसे कैशबैक पाएं और पैसे कैसे कमाएं, इन सभी के बारे में जानकारी देंगे।

Cashkaro se Paise Kaise Kamaye: OverView

लेख का नामकैशकरो से पैसे कैसे कमाए
केटेगरीऑनलाइन शोपिंग
App का नामCashkaro
App Lounch Date अप्रैल 2013
Official Sitecashkaro.com

Cashkaro ऐप क्या है?

यह एक कैशबैक और कूपन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उपयोग वेबसाइट और ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। 

यह बहुत सी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे MyntraFlipkartAmazon आदि के साथ साझेदारी में काम करता है। 

इसकी खासियत यह है कि इसमें डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक भी मिलता है। 

यह ऐप प्ले स्टोर से 10 मिलियन से भी अधिक बार इंस्टॉल किया जा चुका है।

Cashkaro App से पैसे कमाने के तरीके

1. शॉपिंग करें

इंटरनेट पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहाँ ऑनलाइन शॉपिंग करने पर प्रोडक्ट्स में कैशबैक ऑफर दिया जाता है, लेकिन Cashkaro में ऑफर के साथ-साथ शॉपिंग करके पैसे भी कमाए जा सकते हैं। और उस पैसे को बैंक खाते में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

तो चलिए जानते हैं कि इस ऐप में किस प्रकार से ऑनलाइन शॉपिंग करके पैसे कमा सकते हैं:

  • सबसे पहले कैशकरो ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद होम पेज पर कई ईकॉमर्स कंपनियों की लिस्ट दिखाई देगी। 
  • आप जिस कंपनी के प्रोडक्ट की खरीदारी करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • इसके बाद आप ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • अब जिस भी प्रोडक्ट की खरीदारी करना चाहते हैं, उसे कर लें।

नोट :-

  • जब आप खरीदारी कर लेंगे, तो उसके बाद 5% से लेकर 15% तक का कमीशन कैशकरो के वॉलेट में ऐड हो जाएगा।

2. रेफरल प्रोग्राम के जरिए

एक मोबाइल उपयोगकर्ता के जान-पहचान में ऐसे कई लोग होते हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आप उन उपयोगकर्ताओं को कैशकरो ऐप का अपना रिफरल लिंक या कोड शेयर करके अच्छा खासा कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। 

यह तरीका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें आप मुफ्त में कमा सकते हैं। रेफरल प्रोग्राम के लिए एक बेहतर ऑडियंस होना जरूरी है, लेकिन अगर आपके पास कम से कम 15 से 30 लोग भी हैं, तो भी आप बेहतर कमाई कर सकते हैं।

रेफर करने के लिए:

  • सबसे पहले कैशकरो ऐप को ओपन करें।
  • उसके बाद “रेफर एंड अर्न” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको कुछ जानकारी दिखाई देगी कि यह किस प्रकार से काम करता है।
  • जब आप सारी जानकारी पढ़ लें, तो अपने रिफरल लिंक को कॉपी करें और उसे व्हाट्सएपफेसबुकइंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर करें।
  • जितने भी लोग आपके रिफरल लिंक से साइन अप करेंगे, उनकी हर कमाई पर 10% आपको मिलेगा।

Cashkaro App में एकाउंट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद आपको कुछ जानकारी दिखाई देगी, जिसे पढ़ने के बाद “नेक्स्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर “Get Started” विकल्प को चुनें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके “कंटिन्यू” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ओटीपी को वैरीफाई करें।
  • अब अपना ईमेल आईडी दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • फिर एक पासवर्ड बनाएं।
  • अब अपना पूरा नाम दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एकाउंट बन जाएगा।

इन्हें भी देखें – Zupee Game Se Paise Kaise Kamaye : 2024

कृपया ध्यान दें :-

  • आप ईमेल आईडी से भी साइन अप या लॉगिन कर सकते हैं।
  • पासवर्ड कम से कम 6 कैरेक्टर का होना चाहिए।

CashKaro ऐप से पैसे कैसे निकालें?

  • सबसे पहले, अपने CashKaro खाते में लॉगिन करें।
  • इसके बाद, प्रोफाइल आइकॉन पर जाएं।
  • अब, भुगतान विकल्प को चुनें।
  • फिर, भुगतान के लिए रिक्वेस्ट करें।
  • अब आप गिफ्ट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं या पैसे को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं, इसका चयन करें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, उसे वेरीफाई करें।
  • कुछ समय बाद, आपका पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाएगा।

नोट :-

FAQ‘s Cashkaro se Paise Kaise Kamaye

Q1. कैशकरो का उपयोग कहां कर सकते हैं?

Ans. जब वॉलेट में न्यूनतम पर्याप्त राशि हो जाती है, तो उसे सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसी कंपनियों के गिफ्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Q2. क्या कैशकरो लाभदायक है?

Ans. जी हां, बिल्कुल। आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी बढ़ चुका है, लेकिन इंटरनेट पर ऐसे कम ही प्लेटफार्म मिलते हैं जहां अच्छा कैशबैक मिलता है। कैशकरो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बेहतर कैशबैक दिया जाता है।

Q3. कैशकरो कहां पर स्थित है?

Ans. यह गुड़गांव, दिल्ली में स्थित है।

Q4. कैशकरो ऐप में किन-किन कंपनियों के प्रोडक्ट का कैशबैक मिलता है?

Ans. इसमें समय-समय पर कंपनियों में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन वर्तमान में अमेज़न, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, बोट, सैमसंग आदि कंपनियों के कैशबैक मिल जाते हैं।

Q5. ऐप पर अगर किसी जगह समझ नहीं आ रहा है तो क्या करें?

Ans. इसके लिए आपको इसमें कस्टमर सपोर्ट मिल जाता है, जिसके साथ संपर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Hello Friend, My Name is Bheem Kumar. I have been blogging for last 4 years. I like to write latest job news, government schemes etc.

Leave a Comment